फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा 60 साल से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरा चरण
विज्ञापन

- 45 से 59 साल उम्र वाले बीमार भी लगवा सकेंगे टीका
- दो सरकारी और एक निजी अस्पताल में होगी शुरुआत
- ऑनलाइन के साथ मौके पर भी रहेगी पंजीकरण की सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में सोमवार से कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसके लिए तीन स्थान तय किए गए हैं, दो सरकारी अस्पताल और एक निजी अस्पताल। 60 साल से ज्यादा उम्र वालों का तो टीकाकरण होगा ही, इसके अलावा 45 से 59 साल उम्र वाले बीमार भी टीका लगवा सकेंगे। ऑनलाइन के साथ-साथ मौके पर भी पंजीकरण कराने की सुविधा रहेगी। पहले दिन 300 लोगों के टीकाकरण की तैयारी है।
जिन तीन स्थानों का चयन टीकाकरण के लिए किया गया है, उनमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और संतोष नर्सिंग होम हापुड़ रोड शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि वे सभी लाभार्थी जिनकी उम्र एक जनवरी 2021 को 60 साल हो चुकी है, वे अपने साथ अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड या कोई अतिरिक्त फोटो पहचान पत्र लेकर टीकाकरण स्थल पर आएं, जिसमें जन्म तिथि अंकित हो। इसके अलावा वे सभी लाभार्थी जिनकी उम्र एक जनवरी 2021 को 45 से 59 साल के बीच है और वे 20 बीमारियों से ग्रसित हैं, वे भी टीकाकरण करा सकते हैं। हालांकि उन्हें इसके साथ पंजीकृत चिकित्सक का बीमारी से संबंधित सर्टिफिकेट भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन

इन तीन स्थानों पर मौके पर ही ऑनलाइन आरोग्य सेतु के के जरिये पंजीकरण करा दिया जाएगा। सरकारी स्थानों पर यह टीकाकरण निशुल्क है जबकि संतोष नर्सिंग होम में 250 प्रति लाभार्थी प्रति डोज देना होगा। सरकारी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन दोनों सुविधाएं रहेंगी, जबकि निजी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन सिर्फ ऑनलाइन ही मान्य होंगे। निजी अस्पताल में अभी टीकाकरण के लिए मौके पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू नहीं की गई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि संतोष अस्पताल में कोवैक्सीन जबकि जिला अस्पताल और मेडिकल में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार सुबह नौ बजे जानकारी दी जाएगी, इसके अलावा आरोग्य सेतु पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। सभी छूटे हुए ऐसे हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे अपने नियोक्ता से प्रमाण पत्र लेकर टीकाकरण करा सकते हैं। प्रमाण पत्र में यह साबित होना चाहिए कि वे लाभार्थी हैं।
दो सैनिकों समेत कोरोना के चार नए मरीज मिले
मेरठ। रविवार को 3658 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें दो सैनिकों समेत कोरोना के चार मरीज मिले हैं। सभी नए केस हैं। इनमें घरेलू महिला और छात्र भी हैं। ये मरीज कैंट, शिवाजी कालोनी और ढिकौली के रहने वाले हैं।
727 लोग निकले त्वचा के बीमार
मेरठ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों की जांच में 737 त्वचा के बीमार निकले, जबकि 325 पेट रोगी निकले। चिकित्सकों ने इसकी वजह गलत खानपान और खराब दिनचर्या को बताया। 1712 लोगों की कोरोना की जांच में किसी को भी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मेले में रविवार को 3288 मरीज पहुंचे। 1209 पुरुष, 1642 महिलाएं और 437 बच्चे थे। 370 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 34 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। सांस रोगी 259, संभावित टीबी के 29 मरीज पहुंचे। खून की कमी के 65, लीवर के 165, गर्भवती महिलाएं 189 पहुंची, हेपेटाइटिस बी के 169 और हेपेटाइटिस सी के 92 लोगों की जांच की गई। बाकी मरीज अन्य बीमारियों के रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें