सराय काजी में परचून की दुकान में चोरी
मेरठ। सराय काजी में शनिवार रात परचून की एक दुकान में चोरी कर ली। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेडिकल थानाक्षेत्र के सराय काजी निवासी अजय कुमार की परचून की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने परचून की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान से 12 हजार नगद व अन्य सामान चोरी किया है। मेडिकल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो