फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा आरके जैन का तीसरा लॉकर, अब तक बरामद हुए इतने रुपये

Thu, 22 Dec 2016 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता आरके जैन का तीसरा लॉकर आज (बृहस्पतिवार) को खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। इंडियन ओवरसीज बैंक अम्हेड़ा में यह लॉकर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान सीज कर दिया था।
विज्ञापन


मेरठ खंड गंगनहर के अधिशासी अभियंता आरके जैन से आयकर विभाग की टीम ने छापा मारकर 2.67 करोड़ की नकदी और तीस किलो चांदी की ईंटें बरामद की थी। चांदी और 2.45 करोड़ रुपये ईव्ज चौराहा के पास स्थित सिंडिकैट बैंक में ऑपरेट किए जा रहे दो लॉकरों से बरामद किए गए थे। जांच के दौरान ही टीम को पता चला कि गांव अम्हेड़ा साहनी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में भी आरके जैन ने पत्नी अरुणा जैन के साथ ज्वाइंट खाता खुलवाकर लॉकर लिया हुआ है। बैंक शाखा प्रबंधक रीता ने बताया कि दो दिन पूर्व आयकर विभाग की टीम ने इस लॉकर को सीज कर दिया था। आयकर विभाग बुधवार को इस लॉकर को खोलने की तैयारी में था, लेकिन किन्हीं कारणों से टीम बैंक नहीं पहुंची। बैंक कर्मचारी भी पूरा दिन आयकर टीम के आने का इंतजार करते रहे। सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को इस लॉकर को खोलकर जांच की जाएगी। उधर, सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग ने ऊपरी तौर पर इस लॉकर की जानकारी जुटा ली है। इस लॉकर में कुछ खास होने की उम्मीद विभाग को नहीं है। विभाग का अब पूरा जोर आरके जैन के गाजियाबाद और नोएडा के ठिकानों पर लगा हुआ है। जहां पर करोड़ों की  बेनामी संपत्ति होने की बात कहीं जा रही है।

सिंडिकैट बैंक पहुंचे आरके जैन
बुधवार को आरके जैन अचानक सिंडिकेट बैंक पहुंचे। हालांकि बैंक में वो क्यों गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। बैंक में उनका जाना चर्चा का विषय रहा। आयकर विभाग जहां दोनों लॉकर खाली कर चुका है, वहीं उनके बैंक एकाउंट को भी सीज किया जा चुका है। ऐसे में वह बैंक क्यों गए? यह एक बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें