फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चलाया जाएगा अलकरीम होटल पर बुलडोजर, जानिए क्यों ?

Tue, 31 Jan 2017 11:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलकरीम होटल पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। नगर निगम, एमडीए और पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। नगर निगम ने एनाउंस कराकर होटल मालिक को मंगलवार सुबह दस बजे से पहले निगम की दुकानें खाली करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों ने घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक करके योजना बनायी। होटल मालिक को भी बैठक में बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


घंटाघर पर नगर निगम की दुकानों में अल-करीम होटल संचालित है। निगम प्रशासन के अनुसार होटल मालिक ने दुकानों का स्वरूप ही बदल दिया है। यानी अवैध निर्माण कर लिया है। इसकी शिकायत हाईकोर्ट तक पहुंची। न्यायालय के आदेश पर पूर्व में नगर निगम, एमडीए और पुलिस-प्रशासन अवैध निर्माण को हटवाने में कामयाब नहीं हो सका। पिछले साल हाईकोर्ट ने डीएम, एमडीए वीसी, नगरायुक्त और एसपी सिटी के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी कर दिया था। साथ ही कार्यवाही पूर्ण करके दो फरवरी को रिपोर्ट मांगी हुई है। जिसके चलते जहां पिछले सप्ताह एमडीए ने होटल की दूसरी मंजिल पर बनी अवैध इमारत को तोड़ा, वहीं अब निगम प्रशासन ने निगम की दुकानों में संचालित अल-करीम होटल को नेस्तनाबूद करने के लिए मंगलवार का दिन तय किया है।

वहीं एसपी सिटी कार्यालय में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी सिटी ने भरपूर फोर्स उपलब्ध कराने की बात कही।

निगम ने पिटवाई ढोंढी
निगम प्रशासन ने होटल को गिराए जाने की कार्यवाही से होटल मालिक और आसपास की जनता को अवगत कराने के लिए ढोंढी पिटवाई। साथ ही निगम की जेसीबी, संपत्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, निर्माण विभाग के अधिकारी और किराया विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें