फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन  

Wed, 25 Oct 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे के समीप भाजपा के एक विधायक की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को घेरकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दूसरे दिन संगठन की जिलाध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन कर मंडलायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। नगरायुक्त आवास के बाहर खड़ी भाजपा के विधायक की फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेरकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विधायक से मिलने की जिद पकड़ ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से कहा कि विधायक यहां पर नहीं हैं, वह सर्किट हाउस में हैं। विधायक के समर्थकों ने बताया कि समय लेकर उन्हें विधायक से मिलवा दिया जाएगा। इसके बाद सभी महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंच गईं। उन्होंने सरकार से मानदेय बढ़ाने व उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें