फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आफिया के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर, परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में एक सप्ताह पूर्व गोली मारकर की गई आठ वर्षीय आफिया की हत्या के मामले में तीन नामजद सहित पांच अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस फरार आरोपी कैफ, शोहराब व कामरान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

आफिया हत्याकांड के फरार आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया था, लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पुलिस की कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एक दिसंबर को गांव कालंद निवासी साहिल पुत्र तहसीन और मशरूफ पुत्र हासिम के बीच पिछले एक साल से रंजिश के चल रही है। इसके चलते मशरूफ से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। मशरूफ ने कैफ पुत्र नईम, शोहराब पुत्र नसीर, कामरान पुत्र सरफराज व पांच अन्य के साथ साहिल के घर पर फायरिंग करते हुए उसकी बहन आफिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

तहसीन ने आरोपी मसरूर, कामरान, कैफ व सोहराब समेत पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मशरूफ को मुठभेढ़ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन फरार अन्य आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें