फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन की सूरत बिगाड़ रहा डिवाइडर टूटेगा

Thu, 15 Mar 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने बेतरतीब ढंग से बना डिवाइडर आबूलेन की सूरत बिगाड़ रहा है। वहीं लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद बुधवार को एमडीए वीसी ने आबूलेन को संवारने के लिए कैंट अफसरों के डिवाइडर तोड़ने के प्रपोजल को हरी झंडी दे दी। डिवाइडर टूटने के बाद आबूलेन से पीएल शर्मा रोड, हापुड़ रोड़ और दिल्ली रोड पर लोग सीधे जा सकेंगे। 
विज्ञापन

बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने आबूलेन के लिए जाने वाली सड़क पर एमडीए ने सौंदर्यीकरण के लिए तिकोना डिवाइडर बनाया था। सौंदर्यीकरण तो नहीं हुआ उल्टा लोगों ने इसमें गंदगी डालनी शुरू कर दी। वहीं आबूलेन से पीएल शर्मा रोड, हापुड़ रोड और दिल्ली रोड की तरफ जाने के लिए बेगमपुल पुलिस चौकी के सामने से होते हुए जीरो माइल चौराहे की तरफ चलना पड़ता है। आगे से घूमकर दूसरी साइड आना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कैंट बोर्ड के सीईओ आलोक गुप्ता ने आबूलेन के निरीक्षण के बाद इस डिवाइडर को ठीक करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह ने एमडीए वीसी साहब सिंह से मुलाकात की। वीसी ने डिवाइडर तोड़ने की स्वीकृति दे दी। कैंट बोर्ड अब डिवाइडर को तोड़कर रोड को सीधी करेगा। वहीं कैंट बोर्ड बेगमपुल पर बाजार में एंट्री की जगह आबूलेन पर आपका स्वागत नाम से बोर्ड लगाएगा। इस संबंध में आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह, महामंत्री आकाश खन्ना और ज्वाइंट सेेकेट्री सरदार राजवीर सिंह  का कहना है कि लोग यहां रॉंग साइड से निकलते हैं जिसकी वजह से रोज हादसे होते हैं। 

जल्द हटेगा डिवाइडर
तिकोने डिवाइडर को लेकर सीईओ आलोक गुप्ता ने दिशा निर्देश दिए थे। इसे लेकर एमडीए वीसी से मुलाकात की गई है। उनकी तरफ से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। -अनुज सिंह, सीईई कैंट बोर्ड 
विज्ञापन

 
डिवाइडर को करा रहे अतिक्रमणमुक्त 

बेगमपुल से जीरो माइल तक बने डिवाइडर पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां घुमंतू जाति के लोग परिवार के साथ रह रहे हैं। व्यस्त रोड होने की वजह से किसी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इसको लेकर एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था। डिवाइडर पर रहने वालों को कैंट सीईई ने हाट बाजार में जगह दिलाने की बात कही थी। ऐसे में इस डिवाइडर को भी जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करा लिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें