फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्पात मचाने के विरोध में युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला किला खेवान में घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : rajori
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान में घर के बाहर शराब पीकर उत्पात मचाने का विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक और बचाव में आई उसकी दो बहनों के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला खेवान निवासी नफीस ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के ही कुछ युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे। इसे लेकर उसके बेटे शादाब ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में उसकी बहन रूखसार व गुलिस्ता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायलों को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें