फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले इंदौर से लापता युवक दौराला में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। इंदौर के मोहल्ला राऊव से तीन साल पहले लापता हुआ विकास सोमवार रात दौराला पुलिस को हाईवे पर मटौर कट के पास घूमता मिला। पुलिस ने युवक की उसके परिजनों से फोन पर वार्ता कराई। युवक को उसके रिश्तेदार को सौंप दिया।
विज्ञापन

दौराला पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मटौर कट के पास एक युवक घूमता मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास बताया। युवक के हाथ पर भी विकास लिखा हुआ था। युवक ने बताया कि वह इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने युवक से उसके परिवार का फोन नंबर लिया और बात कराई। विकास के मिलने पर फोन पर ही परिजन खुशी से झूम उठे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह तीन साल पहले लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद भी विकास का कोई सुराग नहीं लगा था। चाचा महेश ने बताया कि विकास के मिलने की उम्मीद ही खो दी थी। परिजनों ने मेरठ में रहने वाले रिश्तेदार को सूचना देकर थाने भेजा। पुलिस ने विकास को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें