Meerut News : सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि एक बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। वहीं बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।
मेरठ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक बाइक पीछे से फिसलती हुई आती है और बाइक सवार युवक नीचे सड़क पर गिर जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि यह मामला थाना मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत तक्षशिला कॉलोनी का है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हादसा नहीं हत्या है।