मेरठ में हस्तिनापुर के ग्राम डांडी में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की बैठक में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का विरोध किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता के साथ ठाकुर समाज एकजुटता से खड़ा है।
बैठक में झड़ाका निवासी एडवोकेट रविंद्र ने बताया कि 11 दिसंबर की शाम विकासखंड के एक ग्राम सचिव ने फोन कर अपने आवास पर बुलाया। इसके बाद सचिव, ग्राम प्रधान और एक ठेकेदार ने कमरे में बंद कर पीटा। अधिवक्ताओं ने घटना का विरोध कर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुकदमे से धारा 307 को हटा दिया।
इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा कि मुकदमे में धारा 307 हटाने में राजनीतिक दबाव भी हो सकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर विजय पाल सिंह ने समाज की एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि ठाकुर समाज के लोगों को इस मामले में आंदोलन भी करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी
ठाकुर शिवकुमार बस्तोरा ने कहा कि सर्वसमाज इस घटना की निंदा करता है। अधिवक्ता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीति समाज के लोग जल्द बनाएंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ठाकुर बाबूराम, राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र चौहान, राजू चौहान, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रधान, कुलदीप, सतवीर, बबलू, अश्वनी, अमरीश, राहुल, बंटी आदि ने विचार रखे। बैठक में कई जिलों के लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान जगबीर सिंह ने किया।
यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना