फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी मिला पेट्रोल देने पर युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
लावड़- पेट्रोल पंप पर पहुंचकर इमरान पानी मिला पेट्रोल दिखाता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। कस्बा के मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी इमरान ने कस्बे के पेट्रोल पंप के कर्मियों पर पानी मिला पेट्रोल देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पंप पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा होते देख संचालक ने दोबारा पेट्रोल दिया।
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि वह अपनी बाइक में आरा मशीन के पास स्थित एक पंप से पेट्रोल लेने गया था। कुछ दूर चलने के बाद उसकी बाइक बंद हो गई। इस पर उसने टंकी से पेट्रोल बोतल में निकाला तो उसमें पानी मिला हुआ था। पीड़ित बोतल लेकर पंप पर पहुंचा, परंतु कर्मियों ने पानी नहीं मिला होने की बात कही। इस पर इमरान ने पंप पर हंगामा शुरू कर दिया और पेट्रोल में पानी मिलाकर देने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख पंप संचालक मौके पर पहुंचा और दोबारा पेट्रोल दिया। इमरान पेट्रोल लेकर वापस चला गया और पंप संचालक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें