फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रॉपर्टी के विवाद में छोटे भाई को मारी गोली, मचा हड़कंप, पांच करोड़ की संपत्ति का है मामला

Tue, 13 Dec 2022 05:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पांच करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
युवक को मारी गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट के सद्दीक नगर में प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई खालिद ने छोटे भाई मुतल्लिब को गोली मार दी। वहीं परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खालिद और मुतल्लिब दोनों भाई सद्दीक नगर में रहते हैं। दोनों भाइयों में पांच करोड़ की संपत्ति को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। वहीं मंगलवार को छोटा भाई मुतल्लिब सद्दीक नगर में अपनी कंफेक्शनरी की दुकान पर बैठा था। इसी बीच दोपहर में करीब दो बजे बड़ा भाई खालिद दुकान पर पहुंचा। इस दौरान प्रॉपर्टी को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद खालिद ने तमंचे से मुतल्लिब पर गोली चला दी। इस दौरान मुतल्लिब को पेट में गोली लगी और मुतल्लिब गिर पड़ा। वहीं आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शहर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन

बताया गया कि गोली मारने के बाद भी आरोपी खालिद दुकान के आसपास ही घूमता रहा। इस दौरान लोगों ने आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए आरोपी की तलाश में छापामारी की। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। घायल के पिता ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: पढ़ें पश्चिमी यूपी की हर खास खबर, बसपा प्रत्याशी रहे दिलशाद शौकत का इंतकाल, निकाय चुनाव को लेकर फैसला टला

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा था। बड़े भाई ने इसी के चलते छोटे भाई पर गोली से हमला कर दिया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें