श्याम नगर 20 फुटा रोड निवासी अक्सा के भाई अब्दुल समद ने बताया कि सोमवार रात कॉलोनी के हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की शादी थी। उसकी बरात कॉलोनी से फफूंडा गांव के पास किंग पैलेस में जानी थी। रात करीब 10 बजे चढ़त के दौरान बरात में शामिल लोगों ने जमकर फायरिंग की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर 20 फुटा रोड पर सोमवार देर रात शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में किराना दुकानदार अरशद की बेटी अक्सा (20) की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में मातम पसर गया। उसने इसी वर्ष इंटर पास किया था। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बरात में फायरिंग करने वाले बाकी लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
श्याम नगर 20 फुटा रोड निवासी अक्सा के भाई अब्दुल समद ने बताया कि सोमवार रात कॉलोनी के हाजी शाहनवाज के बेटे सुहेल की शादी थी। उसकी बरात कॉलोनी से फफूंडा गांव के पास किंग पैलेस में जानी थी। रात करीब 10 बजे चढ़त के दौरान बरात में शामिल लोगों ने जमकर फायरिंग की। उनकी बहन दादा यासीन के मकान की छत पर खड़ी बरात देख रही थी। हर्ष फायरिंग के दौरान ही उनकी बहन अक्सा के पेट में गोली आकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने एक साथी के साथ बहन को बाइक पर लेकर तुरंत बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूल्हे समेत तीन नामजद, 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मृतका के पिता अरशद की तरफ से दूल्हे सुहेल, उसेक भाई साकिब और पिता हाजी शाहनवाज को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।