- बागपत के टटीरी से रोडवेज में सवार होकर आई थी हसनपुर मसूरी निवासी युवती
- कुछ युवकों ने बचाने का प्रयास भी किया, एक किलोमीटर तक तैरकर बाहर निकाला
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा, मृतका की नहीं हो सकी पहचान
फोटो
संवाद न्यूज एजेसी
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 18 वर्षीय एक युवती ने जानी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों ने जान जोखिम में डालकर युवती को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवती की पहचान उसके भाई ने नेहा उर्फ कोमल (25) निवासी हसनपुर मसूरी के रूप में की है।
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बागपत की ओर से आई एक रोडवेज बस से हल्के लाल रंग का सूट पहने एक युवती जानी गंगनहर पुल पर उतरी। युवती कुछ देर तक पुल पर टहलती रही, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। अचानक उसने अपना महरून रंग का बैग पुल पर रखा और देखते ही देखते उफनती गंगनहर में छलांग लगा दी।
युवती को डूबते देख मौके पर मौजूद कुछ साहसी युवक उसे बचाने के लिए गांव चंदौरा के सामने गंगनहर में उतर गए। युवकों ने करीब एक किलोमीटर दूर तक तैरकर युवती को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि, काफी देर तक पानी में रहने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान युवती के बैग से रोडवेज बस का एक टिकट व कुछ दवाई बरामद हुई हैं। बैग से मिला बस टिकट जिला बागपत के कस्बा टटीरी से जानी तक का है, जिस पर मंगलवार दोपहर एक बजे का समय अंकित है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया रात में युवती की शिनाख्त उसके भाई भाई रोहित पुत्र महेश निवासी हसनपुर मसूरी थाना खेकड़ा जिला बागपत ने अपनी बहन के बहन नेहा उर्फ कोमल पुत्री महेश उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में की है। वह पीएचडी की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार मृतका घरेलू अवसाद के कारण घर से बिना बताए चली आई थी।