फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वन घूमने गए युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर घूमने संजयवन पहुंचे माधवपुरम सेक्टर निवासी विपुल (24) पुत्र संदीप की अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का शरीर नीला पड़ चुका था। परिजनों ने दोस्तों पर जहर देकर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर एक निवासी विपुल के दोस्त शनिवार दोपहर घूमने जाने की बात कहकर उसे घर से ले गए थे। कुछ देर बाद एक दोस्त ने पिता संदीप को फोन कर विपुल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। संजयवन पहुंचे परिजनों को देखकर दोस्त भाग निकले। विपुल का शरीर नीला पड़ चुका था।
विपुल की गंभीर हालत को देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान विपुल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ब्रहमपुरी थाने पहुंचे और विपुल के दोस्तों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पिता संदीप ने एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामला परतापुर का होने के चलते पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में ब्रहमपुरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परतापुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें