फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग में छोटी बहन को भी ले भागा था युवक, दोनों मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो नवंबर को मौलवी ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत शनिवार को सकुशल तलाश लिया। दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी साकिब को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी बहन के प्रेम प्रसंग में छोटी बहन को भी अपने साथ ले गया था। पुलिस ने दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी मौलवी ने दो नवंबर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 14 और 13 वर्षीय दो बेटियां लापता हो गई हैं। आरोप था कि एक युवक दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मौलवी की बड़ी बेटी का बुद्धा एन्क्लेव निवासी साकिब से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी व किशोरियों को तलाश लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मौलवी की बड़ी बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छोटी बेटी ने भी साथ जाने की बात कहीं थी। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को लेकर लोहिया नगर में ही एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगा था। पूछताछ में पता चला कि शुरूआत के दो दिन वह किशोरियों के साथ रेलवे स्टेशन पर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। किशोरियों के बयान दर्ज कराएं जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें