फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर के लिए... रिश्तेदारी में आए युवक ने युवती से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक पर युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनके घर पहुंचकर दुर्व्यवहार किया। इससे पहले भी पीड़िता को कॉल कर परेशान करता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, मुजफ्फरनगर के कस्बा थानाभवन निवासी लखन सोमवार को उनके गांव में रिश्तेदार के घर आया था। आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ घर पहुंचकर छेड़छाड़ की और उसके निजी जीवन को प्रभावित किया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने बार-बार कॉल कर परेशान किया और धमकियां भी दीं। घटना के समय शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें