फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक डूबा

विज्ञापन
रोहटा। गंग नहर में डूबे युवक मोमीन का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर पर अपने दोस्तों के साथ गंग नहर में नहाने गया गांव मुरलीपुर निवासी नाजिम पुत्र मोमीन नहर में डूब गया। पास में मौजूद उसके दोस्त व लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव मुरलीपुर निवासी 18 वर्षीय मोमिन अपने दोस्त सलीम, अशु व शानू मुरलीपुर पूठ गंग नहर में नहाने आया था। रविवार शाम गंग नहर में पानी के तेज बहाव के कारण नाजिम गंग नहर में डूब गया। उसे पानी में डूबते देख उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर उसके परिवार के लोग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान नहीं चल सका। सोमवार को गोताखोरों की टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाकर युवक को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें