फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, पुलिस मौके पर

Wed, 28 Aug 2019 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां बुधवार को दिन निकलते ही एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल युवक को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिनौली थानाक्षेत्र के बड़ावदा गांव निवासी छात्र मनीष (19) पुत्र सत्तु बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़ा। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े। 

यह भी पढ़ें जिम जाते हैं तो रहें सावधान! कहीं आप भी तो नहीं ले रहे नकली प्रोटीन व फूड सप्लीमेंट, ये है हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों की काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। उधर घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें