फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में युवक के सिर में तीन गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे की लोकप्रिय रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों ने नई बस्ती निवासी विनय (28) के सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। हत्या की वजह शराब पार्टी में हुआ विवाद बताया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगी है। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इकडी रोड नई बस्ती निवासी रामपाल का बेटा विनय शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी बस्ती के युवक सागर को बुलाने के लिए लोकप्रिय रोड पर पहुंचा था। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और विनय के सिर में तीन गोली मारकर भाग गए। विनय लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और वहीं उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सरधना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
घटना के बाद मोहल्ले में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब पार्टी में कहासुनी के बाद युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस जांच पड़ताल कर हत्यारोपियों की तलाश में लगी है। तीन टीम मामले के खुलासे में लगाई हैं।
विज्ञापन

-
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मातम पसरा
विनय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पिता रामपाल आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद खेती करते हैं। बेटा विनय उनके साथ खेती- किसानी में में हाथ बंटाता था। साथ ही एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। परिवार में पत्नी शिवानी, दो छोटी बेटियां, मां विमलेश और पिता रामपाल हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस हत्याकांड को आपसी रंजिश और पुराने झगड़े से जोड़कर भी देख रही है।

कब्रिस्तान में होती रही शराब पार्टी
सरधना। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात से कुछ देर पहले मृतक विनय, उसके साथी सागर, निखिल उर्फ सोनू निवासी लोकप्रिय रोड और विकास उर्फ टिल्लर निवासी ग्राम जुलहेड़ा के साथ मिलकर ईसाई कब्रिस्तान के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर निखिल और विकास वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर में दोनों दोबारा लौटे और विनय को बेहद करीब से गोलियां मारीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें