फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पीने के विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार

Fri, 02 Feb 2024 10:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : मेरठ में शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में टीपीनगर के बेरीपुरा में एक युवक की बृहस्पतिवार रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण शराब के नशे में विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बेरीपुर निवासी प्रवीण कुमार अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे शराब पी रहा था। नशे में किसी बात को लेकर उसकी साथियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद साथियों ने ईंट से कुचलकर प्रवीण की हत्या कर दी। शोर मचने पर लोग एकत्र हुए तो पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण के परिजनों की तरफ से अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें