मेरठ। महंगाई की एक और मार पड़ी है। कमर्शियल गैस सिलिंडर पर मेरठ में 13.50 रुपये बढ़ गए हैं। अब सिलिंडर 1760 रुपये में मिलेगा। जनवरी में इसकी कीमत 1747 रुपये थी। यह सिलिंडर 19 किलो का होता है।
पिछले साल दिसंबर में यह सिलिंडर 1748 रुपये का था। नवंबर में 1767, अक्तूबर में 1723, सितंबर में इसकी कीमत 1521 रुपये थी। अगस्त में 1678 और जुलाई में 1771 रुपये रही थी। अब पिछले दो माह के मुकाबले यह बड़ी बढ़ोतरी है, लिहाजा आमजन पर यह महंगाई की चोट है। दुकानदारों का कहना है कि गैस के दाम बढ़ाना आम आदमी पर महंगाई की एक और मार है। लोगों का कहना है कि इसका खामियाजा आमजन को ही भुगताना पड़ेगा, क्योंकि दुकानदार भी अपने खाद्य पदार्थों में उसी हिसाब से बढ़ोतरी कर देंगे, चुकाना तो जनता को ही पड़ेगा।