फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में बृहस्पतिवार शाम भंडारे के दौरान हुई कहासुनी ने दो समुदायों के बीच तनाव का रूप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव की भी सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
गांव में जाटव समाज की ओर से म्हाढ़ी पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। शाम करीब 7:00 बजे भंडारे में शामिल होने के बाद बंटी पुत्र राजेंद्र अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मनोज उर्फ मन्नू से किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

बंटी पक्ष का आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने उसे अपने घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। गांव में बंटी के गंभीर रूप से घायल होने की चर्चा फैल गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस के समय रहते पहुंचने से स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ी।
वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि बंटी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में उसके समर्थकों ने घर पर पहुंचकर हमला किया। घटना की सूचना पर रोहटा, जानी थाना और पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत किया। घायल बंटी को उपचार के लिए रोहटा सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मनोज समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एक व्यक्ति पर बंदूक तानने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें