फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैन पैकिंग एजेंसी दिलाने के नाम पर युवक से 25 हजार की ठगी

Sat, 23 May 2026 09:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सोशल मीडिया पर वायरल पैन पैकिंग उद्योग के विज्ञापन के झांसे में आकर चिरौड़ी गांव निवासी युवक सतवीर से साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने एजेंसी दिलाने और माल डिलीवरी के नाम पर युवक से करीब 25 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




सतवीर ने तहरीर में बताया कि वह कम लागत में व्यापार शुरू करना चाहता था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसे पैन पैकिंग का एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर खुद को कंपनी का एजेंट बताने वाले व्यक्ति ने उसे पैकिंग एजेंसी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 700 रुपये खाते में जमा कराए और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवा लिए। साइबर ठग ने माल डिलीवरी का झांसा देकर युवक से 25 हजार रुपये और जमा करा लिए। रकम भेजने के बाद भी माल नहीं पहुंचा तो युवक ने आरोपी से संपर्क किया। आरोप है कि ठग ने और रुपये जमा कराने का दबाव बनाया। तब युवक को ठगी का एहसास हुआ। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच साइबर टीम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें