फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दावत के बहाने बुलाकर युवक को किया अधमरा, परिजनों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव खानपुर के ग्रामीण जानी थाने पर प्रर्दशन करते हुए फोटो संवाद
विज्ञापन
सीओ बोले- जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। खानपुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद बेरहमी से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, जिससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जानी थाने पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
खानपुर निवासी वीरपाल पुत्र चमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च की शाम गांव के ही तीन-चार युवक उनके घर आए थे। वह उनके पुत्र मोहित को दावत के बहाने साथ बुलाकर ले गए। मोहित रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मोहित महपा गांव के पास लहूलुहान और बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह वर्तमान में वेंटिलेटर पर जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मोहित को घर से ले जाने वाले युवकों ने ही उसके साथ मारपीट की है। मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस को सड़क दुर्घटना की फर्जी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया। रविवार शाम ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें