फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानदार से मिठाई की शिकायत करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की सरधना रोड निवासी राहुल त्यागी ने गुप्ता स्वीट्स के मालिक से मिठाई को लेकर शिकायत की। इसे लेकर राहुल की दुकान मालिक व कारीगरों से कहासुनी हो गई। आरोपी कारीगरों बुलंदशहर निवासी पिंटू व उमेश ने राहुल को दुकान के बाहर जमीन पर गिराकर पीटा। हमले में राहुल घायल हो गया। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव निवासी राहुल त्यागी ने बताया कि घटना रविवार की है। वह ठेकेदार है। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल से लेकर घर जा रहे थे। इसी बीच वह कुछ सामान लेने के लिए गुप्ता स्वीट्स पर रुक गए थे। उन्होंने दुकानदार से कहा कि रक्षाबंधन पर उन्होंने जो उनके मिठाई उनकी दुकान से खरीदी थी वह अच्छी नहीं थी। उनका आरोप है कि इस पर दुकानदार व कारीगरों की उनसे कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कारीगर पिंटू व उमेश ने राहुल को लाठी, डंडों आदि से पीटकर घायल कर दिया। हमले में राहुल के सिर में सात टांके आए हैं। बीच बचाव में आई राहुल की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज की। राहुल ने आरोपी पिंटू और उमेश व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें पिंटू व उमेश ही मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने पिंटू व उमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें