फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कक्केपुर गांव में रंजिश को लेकर कुछ युवकों पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। हमले में युवक के सिर में चोट लगी और हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। घायल हालत में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे सीएचसी में उपचार दिलाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कक्केपुर निवासी सागर पुत्र सतपाल वाल्मीकि ने सरूरपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सैनी समाज के कुछ युवक उससे करीब छह महीने से रंजिश रखते हैं। शुक्रवार सुबह वह दुकान से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर और हाथ की अंगुली में डंडे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें