फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रोहटा निवासी साजिद पुत्र शौकत के साथ घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पक्ष ने तहरीर में बताया कि साजिद की पत्नी महसर अपनी चप्पल लेने पड़ोस में रहने वाली शाइस्ता पत्नी अनवार के घर गई थी। आरोप है कि वहां किसी बात पर विवाद हो गया और शाइस्ता और उसके पुत्र उमेर और समीर ने महसर के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह महसर जान बचाकर अपने घर पहुंची। शाम को काम से घर लौटे साजिद को पत्नी ने घटना बताई तो वह विरोध जताने के लिए आरोपी के घर पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर रात करीब 10 बजे लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आरोपी पीड़ित के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर धारदार हथियारों और डंडों से साजिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में साजिद के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर मोहल्ले व परिवार के लोगों को आते देख आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें