फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कर्ज और बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय जाहिद ने कर्ज और बीमारी से परेशान होकर अपनी ससुराल में पंखे के कुंडे से लटककर अपनी जान दे दी। जाहिद दर्जी का काम करता था। उसकी मौत की खबर से परिजनों में गहरा सदमा है। उसके छोटे बच्चों को अभी तक पिता की मौत की जानकारी भी नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिलोखड़ी चौकी के लखीपुरा निवासी जाहिद का विवाह पांच वर्ष पूर्व 24 नंबर गली निवासी समरीन से हुआ था। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पिछले एक महीने से जाहिद अपनी ससुराल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से कर्ज में था और बीमार भी चल रहा था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। चार महीने पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी तब परिजनों ने उसे समझा लिया था।
शुक्रवार की सुबह जब जाहिद कमरे में दिखाई नहीं दिया तो उसकी पत्नी ने आवाज लगाई। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर जाहिद का शव चुन्नी के सहारे छत पर लगे कुंडे से लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों की चीखें निकल गईं और शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें