फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने खुद के सीने में गोली मारी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। कसेरूबक्सर में गृहक्लेश के चलते 20 वर्षीय शुभम ने सीने में गोली मार ली। डायल -112 पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र के हरदोई गांव निवासी अनिल अपने तीन बेटों के साथ गंगानगर क्षेत्र के कसेरूबक्सर में किराये के मकान पर रहता है। अनिल के मुताबिक दो बड़े बेटे हरिद्वार कांवड़ लेने गए हुए हैं। छोटा बेटा शुभम रविवार शाम घर में अकेला था। तभी उसने तमंचे से बाएं ओर सीने में गोली मार ली। गंगानगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने मौका मुआयना किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि गृहक्लेश में युवक ने यह कदम उठाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं के हाथ आसानी से पहुंच रहे तमंचे

गंगानगर क्षेत्र में कई घटनाओं में युवाओं के पास तमंचे देखे गए हैं जो उन्होंने घटनाओं में प्रयोग किए हैं। करीब 6 माह पूर्व क्षेत्र के गांव सलारपुर में मुस्लिम नाबालिग छात्र ने आठ तमंचे और 2 पिस्टल के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। इस मामले में पुलिस न तो नाबालिग को पकड़ पाई और न ही तमंचे, पिस्टल बरामद किए। वहीं ग्लोबल सिटी कॉलोनी के सामने अब्दुल्लापुर निवासी 19 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिला था। पास में तमंचा मिला था। बीते 25 जून को अम्हेडा गांव में 22 वर्षीय हर्ष जाटव ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए तमंचे से नाबालिग दोस्त द्वारा खुद को गोली लगवाई थी। जिसमें हर्ष की मौत हो गई थी। अब कसेरुबक्सर में शुभम ने तमंचे से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें