फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बेटे ने पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस पर भी चलाई गोलियां, भागकर बचाई जान

Sun, 07 Mar 2021 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक का पत्नी के साथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार रात को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा के पास एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची तो युवक ने पुलिस पर भी गोलियां चला दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पीछे हटकर जान बचाई। तनाव के हालात देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है।

विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी विनोद वर्मा की दुकान जोहरी बाजार है। शनिवार रात को बेटे ने उनको गोली मार दी। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: आबकारी विभाग की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


उधर, एसएसपी अजय साहनी ने घटना की जानकारी ली है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के सख्त आदेश दिए है। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें