फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार युवक को घेरकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिंदू संगठन ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में मंगलवार शाम दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने एक बाइक सवार जतीवाड़ा मोहल्ला निवासी अमन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
जतीवाड़ा निवासी अमन ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। मंगलवार शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। सराफा बाजार पहुंचने पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने अमन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों में से धारदार हथियार से उसकी कमर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान विशाल दयानंद, उज्ज्वल तायल, पुनीत, बिट्टू, अमन राजपूत, प्रिंस, सचिन समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें