संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना पर इकबाल नगर निवासी नईम ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार शाम उनका बेटा होटल पर रोटी लेने के लिए साइकिल से जा रहा था। हापुडं चुंगी के पास बाइक सवार आरोपी युवक ने उनके बेटे को जबरन रोक लिया। आरोपी ने उसके साथ साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
पीड़ित पिता बेटे को लेकर आरोपी की दुकान पर पहुंचे। यहां आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता-पुत्र से अभद्रता कर दी। मौजूद लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। पुलिस तहरीर पर व वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।