फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: असिस्टेंट प्रोफेसर के पति पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी कॉलेज के बाहर असिस्टेंट प्रोफेसर रुपांशी झा के पति सचिन शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। चिकित्सक ने पीड़ित के सिर में 30 टांके लगाए। पीड़ित के दोनों हाथों में फ्रैक्चर और घुटने में भी गंभीर चोट है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाना गेट स्थित स्वामीपाड़ा निवासी रूपांशी झा ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक निजी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है। सोमवार सुबह उनके पति सचिन शर्मा उन्हें कॉलेज छोड़ने आए थे। पत्नी को कॉलेज के मुख्य गेट पर छोड़ने के बाद जैसे ही वह वापस लौट रहे थे, कॉलेज गेट से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहले से मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने सचिन के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़ तोड़ वार कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ सिविल लाइन अजय कुमार यादव का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें