फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुरा लेकर युवक थाने पहुंचा, अपनी गर्दन पर चलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। पत्नी व उसके मायके वालों द्वारा नकदी जेवरात वापस नहीं करने और विदेश भेजने के नाम पर गांव के कुछ लोगों द्वारा धन हड़प लेने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले गांव सीना निवासी संदीप छुरा लेकर थाने पहुंचा और अपनी गर्दन रेतने का प्रयास किया। लगभग 15 मिनट तक ड्रामा चलता रहा। बामुश्किल पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर शांत किया। शाम तक पुलिस ने संदीप को थाने पर ही बैठाया हुआ था।


मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी संदीप रविवार को नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में छुरा लेकर बैठा था। वह रोते हुए बार-बार छुरा अपनी गर्दन के पास लेकर उसको चलाने का प्रयास करता था। ऐसा करते हुए वहां खेल रहे कुछ बच्चों ने संदीप को देख लिया और वहां से गुजर रहे राहगीरों को बताया, जिस पर राहगीरों ने संदीप से कारण पूछा और उसको समस्या के समाधान के लिए थाने जाने के लिए कहा। जिस पर संदीप वहां से उठकर थाने पहुंचा।
विज्ञापन

थाने पहुंचते ही संदीप ने छुरा निकालकर अपनी गर्दन पर चलाने की धमकी देते हुए छुरे को गर्दन पर रख लिया। जिसको देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। लगभग 15 मिनट तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस वाले संदीप को समझाने में लग गए और मौका मिलते ही संदीप के हाथ से छुरा छीन लिया। उसको शांति के साथ बैठाया और उसकी शिकायत सुनी।
विज्ञापन

संदीप ने लिखित में दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है। छह साल सऊदी अरब में नौकरी करके आया है। एक साल पहले उसकी मुलाकात नोएडा में फैक्टरी में काम करने वाली युवती से हुई। 13 जून 2025 को उसने उप निबंधक के यहां शादी का पंजीकरण करा लिया। पत्नी छह माह के गर्भ से है। पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही गांव के कुछ लोगों पर उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने, वहां पहुंचने पर उसको खेतों में काम करने के लिए मजबूर कर किया गया। भारत लौटने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे कथित तौर पर धमकियां मिलने लगी। इस मामले की भी जांच की मांग की।
एसएसआई भूपेंद्र कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर संदीप को शांत किया। पुलिस ने संदीप के परिजनों को सूचना दी है। शाम तक संदीप थाने पर ही बैठा हुआ था।
सीओ पंकज लवानिया ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यदि ऐसा है जो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें