फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका की तलाश में युवक ने चिपकाए लापता होने के सैकड़ों पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के 17 वर्षों से लापता होने के संबंध में सैकड़ों पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर दिए। मोहिउददीनपुर, परतापुर तिराहा, संगम चौराहा सहित दर्जनों जगहों पर पूजा तुम कहां हो, मैं 17 साल से तुम्हें ढूंढ रहा हूं... लिखे पोस्टर लगे मिले। युवक ने अपना नाम अरुण निवासी बिजनौर बताया है।
विज्ञापन

कुछ पोस्टरों में प्रेम प्रसंग से जुड़े संदेशों के साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक शब्द और नारे भी लिखे गए थे। यह भी बताया गया कि एक साल पहले भी एक युवक ने इसी तरह के संदेश रैपिड रेल पिलरों पर लिखे थे।

पुलिस ने हटाए पोस्टर, तलाश जारी
मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने सभी रैपिड ट्रैक के पिलर, बिजली के खंभों और दीवारों से पोस्टर हटवा दिए। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टर लगाने वाले युवक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर पोस्टरों का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें