फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी टोल पर फायरिंग के आरोपी कपिल को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर 16 जून को फास्टैग के स्टाॅल लगाने को लेकर हुए विवाद में भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाइयों को गोली मारने के मुख्य आरोपी कपिल विकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी अवनीश कुछ दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है।
विज्ञापन


काशी टोल प्लाजा पर 16 जून को भूड़बराल निवासी नितिन और जतिन विकल का इंद्रापुरम कालोनी निवासी अवनीश, कपिल, राहुल सिरोही व अन्य युवकों से फास्टैग के स्टाल को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद कपिल ने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी जिसमें तीन गोली नितिन के पैर और एक गोली जतिन के हाथ में लगी थी। नितिन और जतिन के भाई भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर ने अवनीश, कपिल, राहुल सिरोही व अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
मुख्य आरोपी कपिल की गिरफतारी के लिए भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दो बार परतापुर थाने में धरना प्रदर्शन किया था। इसी दौरान भाइयों के मुकदमे में पैरवी कर रहे रितिन गुर्जर पर चंदसारा गांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। मुख्य आरोपी कपिल की गिरफ्तारी को लेकर रितिन गुर्जर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कपिल विकल को हरिद्वार कोतवाली बाईपास रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें