आनन्द अस्पताल मे छत से गिर कर जागृति विहार निवासी विशाल की मौत हो गयी मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर?
मेरठ। विश्व आत्महत्या निरोध दिवस पर मंगलवार दोपहर एक युवक आनंद अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद गया। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सिर के बल जमीन पर गिरे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जागृति विहार निवासी ई-रिक्शा चालक विशाल शर्मा (40) नाम का यह युवक अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू के साथ शराब पीकर पहुंचा था। विशाल की पत्नी ने राजू पर पति को छत से धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सौंपी सीसी कैमरे की फुटेज में दावा किया कि छत पर विशाल अकेला था।
पुलिस के अनुसार विशाल अस्पताल के गेट नंबर दो की तरफ की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लटका हुआ था। वह खुद को बचाने के लिए शोर मचा रहा था। लेकिन उधर का गेट बंद होने के कारण लोग जब तक मुख्य गेट से पहुंचते, उससे पहले वह सिर के बल अस्पताल परिसर में जमीन पर आकर गिरा। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि राजू से पूछताछ के साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।