फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से शादी की जिद पर अड़ा युवक, धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाने पर बुधवार को एक युवक ने आरोपी रूपक चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर युवती के परिजनों को धमकी व जबरन युवती से शादी जिद पर अड़ने के मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक ने बुधवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह मंगलवार को अपने घर पर मौजूद थे। आरोपी रूपक चौधरी गाली-गलौज करता हुआ जबरन उनके घर में घुस गया। यहां आरोपी ने उनकी बेटी से जबरन शादी करने के लिए कहा। पीड़ित परिवार ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने युवती के भाई के सिर पर पेचकस से हमला कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से भाई घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी युवती की दूसरी जगह शादी करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस दर्ज केस के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें