फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेंट करते समय युवक दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव धीरखेड़ा में रस्सी से लटक कर दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहा युवक रस्सी टूटने के कारण नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान स्वामी ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धीर खेड़ा निवासी राधेश्याम त्यागी के मकान पर रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी अंकुर (28) पुत्र धर्मेंद्र पेंट का कार्य कर रहा था। शुक्रवार को शाम के समय अंकुर दूसरी मंजिल पर रस्सी के सहारे लटक कर पेंट कर रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई और अंकुर दूसरी मंजिल से गिर गया। इसमें अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान स्वामी ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम अंकुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि धीरखेड़ा में मकान में पेंट करने दौरान एक युवक रस्सी टूटने के कारण नीचे गिरकर घायल हो गया, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें