फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में स्नान करते समय युवक डूबा

विज्ञापन
कैराना में यमुना में डूबे रामेश्वर मीणा का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
मोटर बोट की मदद से युवक की चल रही तलाश, दूसरे दिन देर शाम तक नहीं चला पता
विज्ञापन

पानीपत में किराए के मकान में भाई के साथ रहकर टायल पत्थर लगाने का कार्य करता है
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। यमुना नदी में स्नान करते समय रामेश्वर मीणा (28) गहरे पानी में डूब गया। वह अपने चचेरे भाई राजेंद्र और अन्य तीन साथियों के साथ नहाने आया था। साथियों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने मोटरबोट से युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक भी युवक का पता नहीं चला है। युवक मूल रूप से राजस्थान के जयपुर जिले के थाना अमरसर के गांव गोविंदपुर का निवासी है और वर्तमान में अपने भाई के साथ पानीपत में टायल पत्थर लगाने का कार्य करता है।
रामेश्वर मीणा अपने छोटे भाई सुरेंद्र के साथ हरियाणा के पानीपत के मोहल्ला नूर वाला में किराये के मकान में रहता है। वह यहां पर करीब पांच साल से रहकर टायल पत्थर लगाने का कार्य करहा है। शनिवार देर शाम रामेश्वर मीणा अपने चचेरे भाई राजेंद्र, साथी महेश मीणा, अनिल और राजेंद्र के साथ यमुना में स्नान करने आया था। सभी साथी हरियाणा की तरफ यमुना में स्नान करने लगे। इस दौरान रामेश्वर यमुना के गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर गोताखोरों ने मोटर बोट की मदद से देर रात तक यमुना में डूबे युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह से गोताखोरों ने फिर यमुना में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। रामेश्वर के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। करीब पांच साल से पानीपत के मोहल्ला नूर वाला में रहकर टायल पत्थर लगाने का काम करते हैं। वे दो भाई हैं और उनकी एक बहन है। उनके पिता हरिनारायण व मां और बहन गांव में रहती है। उनके माता-पिता गांव में मजदूरी करते हैं। युवक के न मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पक्का घाट न होने से यमुना में समा रही जिंदगी
कैराना। रेत खनन और पानी के तेज बहाव के कारण यमुना नदी में गहरे गहरे गड्ढे बने हैं। इसके साथ ही यमुना नदी में स्नान करने के लिए पक्का घाट नही है। इस कारण आए दिन यमुना नदी में लोगों की पानी में डूबकर जिंदगी समा रही है। 15 अगस्त 2024 को पानीपत के गांव खोतपुरा निवासी सुमित (17), सुडेंसी उर्फ सुमित (18) और नितेश (17) की यमुना में डूबने से मौत हुई थी। अक्तूबर 2024 में पानीपत निवासी अर्जुन (12) व साहिल (22) की यमुना में डूबने से मौत हुई। 14 मई 2025 को यमुना में डूबने से खुरगान निवासी मुस्तफा (17) व अफ्फान (15) की मौत हो गई थी। छह जून 2025 को बिडौली में यमुना में डूबने से हुकुम सिंह (21) की मौत हुई। प्रशासन केवल यमुना में गहरे पानी से दूर रहने की अपील तो करता आ रहा है लेकिन यमुना नदी पर पक्का घाट बनाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

कैराना में यमुना में डूबे रामेश्वर मीणा का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना में डूबे रामेश्वर मीणा का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें