फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 24 Jun 2021 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गंगा में नहाते वक्त एक युवक डूब गया। गोतोखोरों ने उसकी खूब तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। उधर, युवक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर: गंगा में युवक को ढूंढते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के समीप टूटे तटबंध को दुरुस्त करने के दौरान एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। इसके बाद घटना की सूचना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज के नालेवाला मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सोनू पुत्र राम सिंह नरेगा में श्रमिक है और वह विकासखंड के अंतर्गत कार्य करता है। गुरुवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध पर पहुंचा। इस दौरान वह गंगा में नहाते वक्त डूब गया।

पुलिस ने अनुसार रविवार को गंगा के बढ़े जलस्तर से तटबंध टूट गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को नरेगा के श्रमिकों को तटबंध पर मिट्टी के गड्ढे भरने के कार्य में लगाया गया। जहां पर सैकड़ों मजदूर कार्य कर रहे थे। वहीं दोपहर में गर्मी तेज होने पर खाना खाने के बाद सोनू पास ही में गंगा के किनारे पर नहाने लगा। इस दौरान नहाते वक्त उसका पैर अचानक गहरे गड्ढे में जा गिरा और वह वहीं पर फंस गया। इस दौरान देखते ही देखते सोनू गंगा में डूब गया। अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन, सभी प्रयास विफल हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद मामले की सूचना फतेहपुर प्रेम के ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंच गए। गंगा में युवक की खूब तलाश की गई लेकिन, कोई पता नहीं चला। उधर, प्रशासनिक अधिकारी गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे और गंगा में डूबे युवक की तलाश शुरू की। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें