फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में दवा डालने के दौरान युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गन्ने के खेत में दवाई डालने के दौरान 23 वर्षीय किसान हिमांशु त्यागी जहरीली दवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की शादी 27 नवंबर को होने वाली थी। युवक बीटेक की पढ़ाई करने के बाद खेती कर रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोल निवासी हिमांशु त्यागी पुत्र पुनीत त्यागी सोमवार को अपने नौकर के साथ गन्ने के खेत में दवाई डालने गया था। वह सोमवार को यूरिया खाद में कीटनाशक दवाई मिलाकर डालने लगा तथा नौकर पास के खेत में खरपतवार की सफाई करने लगा। काफी समय बीतने के बाद हिमांशु खेत से वापस बाहर नहीं निकला तो नौकर ने मौके पर जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। उसने इसकी सूचना पास में काम कर रहे अन्य किसानों को दी। ग्रामीणों ने हिमांशु को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही युवक के शव को गांव ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

हिमांशु संभाल रहा था खेती
हिमांशु के पिता पुनीत त्यागी का स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। हिमांशु बीटेक की पढ़ाई करने के बाद अपने पिता के साथ कृषि में हाथ बंटाने लगा।

27 नवंबर को होनी थी शादी
इकलौते चिराग हिमांशु का रिश्ता हापुड़ जनपद के गांव असोडा में तय हुआ था। 27 नवंबर को उसकी शादी तय हुई थी। हिमांशु की शादी को लेकर पूरा परिवार तैयारी में लगा था, लेकिन हिमांशु की मौत के बाद परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें