मेरठ। परतापुर के गगोल गांव में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने नए स्मार्ट मीटर लगने पर अधिक बिल आने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
पीवीवीएनएल के द्वारा ग्रामीण क्षे़त्रों में नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। रविवार सुबह गगोल गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग व स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे जैसे ही ग्रामीणों को गांव में नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने की जानकारी मिली तो सैकडों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने सरकार के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की बात कहते हुए काम शुरू किया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए कर्मचारी लौट गए। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण उद्योगपुरम स्थित बिजलीघर पहुंचे और एसडीओ परतापुर रविश विश्वकर्मा का घेराव किया। ग्रामीण सुनील चपराणा ने कहा कि कई जगहों से नए स्मार्ट मीटर में शिकायतें आई हैं गांव में ज्यादातर किसान व गरीब परिवार है। एसडीओ परतापुर रविश विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है उनके आदेश पर आगे का काम किया जाएगा। संवाद