फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, चचेरा भाई भी फंदे पर लटका, परिजनों ने बचाया

Fri, 19 Sep 2025 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में गांव जलालपुर में युवक ने बृहस्पतिवार सुबह 9:00 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिजनों ने आधे घंटे में ही पुलिस को जानकारी दिए बिना शव गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, परिजनों के घर पहुंचने से पहले मृतक युवक के चचेरे भाई ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाहर मौजूद बाकी परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंचौली थाने की लावड़ चौकी क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ बैठा हुआ था। इसके बाद युवक उठकर अपने कमरे में चला गया और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन युवक के कमरे की ओर दौड़े। युवक का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव को तुरंत लेकर श्मशान पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान कुछ परिजन घर पर ही रुके रहे।

युवक की मौत को आधा घंटा भी नहीं हुआ था कि उसके चचेरा भाई भी अपने कमरे में जाकर फंदे पर लटक गया। फंदे पर लटकते ही युवक की चीख निकल गई। चीख सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े और उसे तुरंत फंदे से नीचे उतार कर बचा लिया।
 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को मामला संज्ञान में आया। इंचौली पुलिस को गांव भेजा था, मगर परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ साल में तीन ने दी जान
बताया गया है कि युवक की मौत से पहले जनवरी में उसके चाचा ने भी आत्महत्या की थी, जबकि मौसी ने डेढ़ वर्ष पहले आत्महत्या की थी। बृहस्पतिवार को युवक के आत्महत्या करने के बाद चचेरे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। गांव में यह बात चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन ग्रामीण और युवक के परिजनों के साथ चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें