काश... ऐसा कदम न उठाता
पुलिस लाइन में क्यू ब्लाक के क्वार्टर में यह घटना हुई। आसपास रहने वाली कुछ महिलाओं ने कहा कि काश संसार सिंह ऐसा कदम न उठाता। उसके पिता और मां की मौत पहले ही हो चुकी है। दादी को पोते का ही सहारा था। अब पुलिस में उसे नौकरी भी मिल जाती। लेकिन इससे पहले ही वह भी दुनिया छोड़कर चला गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला : एसएसपी
इस घटना के बारे में एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सिपाही के बेटे की आत्महत्या के मामले में स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है। लेकिन घरेलू विवाद या अन्य वजह हो सकती है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वह बाहर से आया तो कुछ देर तक रोया। इसके बाद यह कदम उठा लिया।
एक सप्ताह में हुई दो घटनाएं
पुलिस लाइन में एक सप्ताह के अंदर ही आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इस युवक की खुदकुशी से पहले पुलिस लाइन के ही एक क्वार्टर में एक सिपाही की पत्नी ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी थी। पुलिस लाइन में ऐसी घटनाओं से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।
दादा ने ही निभाई पिता की जिम्मेदारी
पुलिस के अनुसार वैसे तो रामबीर सिंह, युवक संसार सिंह के दादा थे। लेकिन उसके पिता की मौत के बाद से रामबीर सिंह ने संसार सिंह को गोद लेते हुए आगे सारी जिम्मेदारियां निभाई। इस नाते के साथ ही अब संसार, रामबीर की पुलिस सेवा के आधार पर आगे पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहा था।
काफी जिद्दी, गुस्सैल भी था युवक
पुलिस लाइन में रहने वाले कुछ परिवारों के लोगों ने बताया कि यह युवक काफी जिद्दी और गुस्सैल भी था। गुस्से में मोबाइल फेंकने जैसी घटनाएं होना भी बताया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/