फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 पर फोन कर बोला युवक, मैं फांसी लगाकर मरने जा रहा हूं, ये रही आत्महत्या के पीछे की वजह

Sat, 17 Aug 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बागपत जनपद के हसनपुर मसूरी गांव में शराब पीने से मना करने पर 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले डायल 100 पुलिस को कॉल कर आत्महत्या करने की सूचना दे थी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तो युवक फांसी लगा चुका था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


मायके से पत्नी नहीं आई साथ, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में कही ये बात

हसनपुर मसूरी गांव निवासी पवन उर्फ मिंटू (22) पुत्र अनिल कुमार अविवाहित था और मजदूरी करता था। भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे वह शराब पीकर घर आया। छोटे भाई धर्मेंद्र ने उसे शराब पीने से मना किया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। परिजनों ने उस समय दोनों को शांत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोनू ईंटों के ट्रक पर मजदूरी करने चला गया और पवन कमरे में चला गया। इसी बीच, रात करीब 10 बजे पुलिस घर पर पहुंची और पवन के बारे में पूछा। पुलिस कमरे के पास पहुंची। खिड़की से अंदर देखा तो पवन का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा। 

शादी के पांच महीने बाद युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी, ये रही वजह

पुलिस ने बताया कि पवन ने मरने से पहले 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बताया था कि वह आत्महत्या कर रहा है। जब तक पुलिस पहुंची वह आत्महत्या कर चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पवन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें