फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका के परिजनों के पर पिटाई का आरोप लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ निवासी पांची गांव के ढाबे पर काम करने वाले युवक ने जहर खाकर बनाया वीडियो
विज्ञापन

- उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर हापुड़ पुलिस को कार्रवाई के लिए दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची स्थित पहलवान ढाबे पर काम करने वाले हापुड़ के बछड़ौता गांव निवासी शाहिद (28) ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित प्रेमिका के परिजनों पर पिटाई का आरोप लगाया। गंभीर हालत में उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खरखौदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर हापुड़ पुलिस को कार्रवाई के लिए घटना की सूचना दी है।
ढाबा संचालक अमित ने बताया कि हापुड़ जिले का रहने वाला शाहिद उनके पास काम करता था। शाहिद ने जानकारी दी कि उसका प्रेम प्रसंग हापुड़ निवासी एक युवती से चल रहा था। दोनों शादी करने वाले थे। युवती के घर वालों को भी इसकी जानकारी दे दी थी। सोमवार को युवती के परिजनों ने उसे कॉल कर शादी की बात करने के लिए हापुड़ बुलाया। शाम को वापस लौटकर उसने जानकारी दी कि युवती के परिजनों ने अपने घर बुलाकर उसे बुरी तरह पीटा था। इसके बाद वह वापस ढाबे पर लौट आया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार की शाम को ही एनसीआर मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती करा दिया गया था। मंगलवार रात उपचार के दौरान शाहिद की मौत हो गई। मौत से पहले शाहिद ने एक वीडियो भी बनाया है। उसमें भी उसने युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शाहिद के भर्ती रहने के दौरान थाना पुलिस ने उसके वीडियो रिकॉर्डिंग कर बयान भी लिए थे।
विज्ञापन

-
मेरी मौत के जिम्मेदार युवती के घरवाले हैं, वे उसे भी टार्चर कर रहे हैं
शाहिद ने जहर खाने के बाद मरने से पहले वीडियो बनाकर कहा है कि मेरा नाम शाहिद है। मेरी शादी हापुड़ के मोदीनगर रोड निवासी युवती से हो रही थी। युवती के घरवालों ने मुझे बुलाकर मारा-पीटा और मैंने जहर खा लिया। मेरी मौत के जिम्मेदार लड़की के घरवाले हैं। मेरी शादी अब तय हो गई थी, फिर भी वह शादी नहीं कर रहे थे। लड़की को मारे जा रहे, मारे जा रहे, उसको टॉर्चर कर रहे हैं। लड़की ने दबाव में आके... दबाव मान लिया। मैं प्रशासन से गुजारिश करता हूं। मुझे जल्द से जल्द न्याय चाहिए। युवक ने वीडियो में युवती के पिता, पड़ोसी, दो भाई, खाला, मामा का नाम लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

-वर्जन

युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटना हापुड़ जिले की है। इसलिए हापुड़ पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस मामले में हापुड़ पुलिस जांच व कार्रवाई करेगी। - प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें