फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल देखने के बहाने दुकान पर आया युवक, जेब में रखकर ले गया फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी स्थित मोबाइल की दुकान पर फोन देखने के बहाने पहुंचे युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किला खेवान निवासी सद्दाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कालंद चुंगी पर मोबाइल की दुकान है। सात अगस्त की शाम करीब चार बजे महादेव गांव निवासी युवक मोबाइल देखने के लिए दुकान पर आया था। दुकानदार ने उसे दो-तीन मोबाइल दिखाए। आरोप है कि मोबाइल देखने के दौरान नूरा ने एक मोबाइल अपनी जेब में रख लिया और बाकी मोबाइल दुकान पर रखकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद मोबाइल नहीं मिलने पर दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें युवक को मोबाइल जेब में रखते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है कि इससे पहले भी उसकी दुकान से कई मोबाइल चोरी हो चुके हैं। उसने बुधवार को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें